Article

होली पर अपनी राशि के अनुसार करें रंगों का चयन, खुलेगा भाग्य!

होली का त्यौहार इस वर्ष 21 मार्च 2019 (वीरवार) के दिन हर तरफ गाँव कसबे, गली मौहल्ले, हर शहर में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा, सभी रंग बिरंगे रंगों में भीगते और दूसरों को भिगोते हुए नज़र आयेंगे, हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक रंग किसी राशि से जुड़ा हुआ होता है, अगर ज्योतिषियों की मानें तो होली खेलने के लिये भी सही रंग का चुनाव करना बहुत आवश्यक है अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशियों के भंडार लग जायेंगे, तो आइये इस लेख के द्वारा आप और हम जानें कि कौन सी राशि पर कौन सा रंग खेलने से आपका भविष्य भी हो जायेगा रंगीन।​

यह भी पढ़ें:- क्यों है सनातन धर्म में गौमाता पूजनीय ?​

 

मेष राशि:-

मेष राशि के लोग स्वभाव से थोड़े उग्र व उत्साही होते हैं, इस वर्ष अगर आप होली खेलने के लिये लाल व गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो आप इस पूरे वर्ष सौभाग्यशाली रहेंगे क्योंकि ये दो रंग प्यार, विश्वास और साहस के रंग माने जाते हैं, केवल इन दो रंगों से होली खेलना आपके लिये मंगलकारी सिद्ध हो सकता है इसके साथ ही आपके अंदर ऊर्जा व उत्साह भी भरा रहेगा।​

 

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें

वृषभ राशि:- 

इस राशि के व्यक्तियों पर शुक्र देव का प्रभुत्व होता है, यह ग्रह उज्जवल ग्रह माना जाता है, इन जातकों को सफेद वस्त्र धारण करके आसमानी, पीले और हल्के नीले रंग से ही होली खेलनी चाहिये, इन रंगों से आपके जीवन में शांति और सौहार्द्र आयेगा, इसके ज़रिये आप अपने क्रोध पर भी नियंत्रण पा सकते हैं।​

 

मिथुन राशि:- 

मिथुन राशि बुद्ध ग्रह से जुड़ी हुई होती है यह ग्रह वाणी तथा बुद्धि का स्वामी माना जाता है, यह ग्रह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है, इसीलिये कहा जाता है कि राशि के अनुसार हरे रंग से होली खेलनी चाहिये, हरा रंग आपके जीवन में उत्साह व समृद्धि लाता है, व्यापार में भी स्थिति मज़बूत होती नज़र आयेगी, यह रंग आप मेहंदी के पत्तों से भी ले सकते हैं।​

 

कर्क राशि:- 

स राशि के जातक स्वभाव से भावुक होते हैं और बहुत ही अच्छे मन के होते हैं, इनके लिये होली में शुभ रंग सफेद, चाँदी और हल्का नीला होता है, इस रंग की होली खेलने से शांति व धीरज मिलता है और सफेद रंग चंचल मन को काबू में रखकर संयमी बनाता है।​

 

 

सिंह राशि:- 

यह राशि सूर्य से प्रभावित रहती है इसी कारण सिंह राशि के लोग ऊर्जावान होते हैं, इन्हें पीले, नारंगी और लाल रंग से होली खेलनी चाहिये, इस प्रकार होली खेलने से सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा और साथ ही बुद्धिमता भी बढ़ जायेगी, आपकी प्रगति के रास्ते भी खुलते चले जायेंगे।​

 

कन्या राशि:- 

यह राशि भी बुद्ध ग्रह से जुड़ी हुई होती है इस राशि के जातकों के लिये हरा रंग शुभ माना जाता है, हरा रंग हमारे अंदर होली का उत्सव मनाने की खुशी कई गुनाह बढ़ा देता है, यह रंग आपको समाज में सम्मान भी दिलाता है, यह ध्यान रहे कि इस राशि के जातक लाल व नीले रंग का प्रयोग न करें।​

 

तुला राशि:- 

तुला राशि के जातकों के लिये नीला, भूरा, बैंगनी और सफेद रंग शुभ माना गया है, इन रंगों का प्रयोग करने से सभी लोगों से आपके संबंध और भी मधुर बन जायेंगे और जीवन में वैभव भी दिलायेंगे।​


 

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

 

वृश्चिक राशि:- 

इस राशि के लोगों के लिये मैरून और लाल रंग ही शुभ माना जाता है, होली के दिन इन रंगों का प्रयोग करने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है, आपका दमदार व्यक्तित्व भी उभरता हुआ दिखाई देगा और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।​

 

धनु राशि:- 

धनु राशि के जातकों के लिये नारंगी या पीला रंग सबसे शुभ माना गया है, हिन्दू धर्म में पीले रंग को बहुत शुभ माना गया है, होली के मौके पर इस रंग का प्रयोग आपके व्यक्तित्व और स्वभाव को नम्र व खुशनुमा बना देगा।​

यह भी पढ़ें:- हर संप्रदाय की पहचान है उसका तिलक !​

 

मकर राशि:- 

मकर राशि के जातक अंतर्मुखी स्वभाव रखते हैं, मकर राशि के लोगों को आसमानी व हल्के नीले रंग से होली खेलनी चाहिये, ये रंग आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी स्थिरता आयेगी।​

 

कुम्भ राशि:- 

कुम्भ राशि के जातक बहुत ही उत्साही व्यक्तित्व के होते हैं, इस राशि के लोग हर समय कुछ न कुछ नया कर दिखाने के प्रयास में लगे रहते हैं, इनके लिये भूरा व गहरा नीला रंग शुभ होता है यह आपके जीवन में ऊर्जा का संचार करेगा और जीवन में शांति व सुकून भी लेकर आयेगा, इन रंगों में उपचारात्मक गुण भी होता है जो इस राशि के जातको के घर का वातावरण शुद्ध करता है।​

 

मीन राशि:- 

इस राशि पर बृहस्पति का प्रभाव होता है, जिनको पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है, मीन राशि के जातकों को काले रंग से बचके रहना चाहिये, पीले रंग के इस्तेमाल से आपके जीवन में धन वैभव, प्रतिष्ठा सफलता और समृद्धि के मार्ग खुल जायेंगे, पीले रंग की होली खेलने से आपके जीवन में उत्साह व जोश भर जायेगा।

 

संबंधित लेख :​​​​