Article

चंद्र ग्रहण: क्या हुआ आपकी राशि पर प्रभाव? जानें बचने के उपाय!

सदी के सबसे लम्बे चंद्र ग्रहण का असर कई राशियों पर पड़ा है, और कई राशियां इसके प्रभाव से बच गयी हैं। आइये जानते है किस राशि पर क्या असर पड़ा और ग्रहण के बाद क्या उपाय करने से इसका प्रभाव कम किया जा सकते है-

यह भी पढ़े :  शनिदेव:जिससे डरती है सारी दुनिया वो किस से डरते हैं?

 

मेष : मेष राशि वालों के लिए इस चंद्र ग्रहण का कोई बुरा प्रभाव नहीं है। यह आपके लिए शुभ समाचार लेकर आने वाला है। अचानक धन लाभ के भी आसार हैं, किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी .

वृष: आपको सेहत का ध्यान रखना होगा, किन्तु अन्य प्रकार से ये चंद्रग्रहण आपके लिए अच्छा ही रहेगा। धन सम्बन्धी मामलों में किसी बड़े की राय अवश्य ले लें।

मिथुन: मिथुन जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं है, किन्तु फिर भी आप अपनी कठिनाइयों से पार पाने में सफल होने। कोई शुभ कार्य होने की भी सम्भावना है। शत्रुओं से बच कर रहें, नुकसान पंहुचा सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण न अधिक अच्छा न अधिक बुरा है। कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। किन्तु घर पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने गुस्से को संयमित करने की कोशिश कीजिये। 

सिंह: आपके लिए ये चंद्र ग्रहण अत्यंत शुभ है, आपको धन लाभ, यश तथा प्रतिष्ठा बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार मे खुशियों का आगमन होगा। चित प्रसन्न रहेगा।

कन्या: ये ग्रहण आपका तनाव बढ़ा देगा।  यात्रा सफल नहीं रहेगी, हो सके तो टाल लें। धन हानि हो सकती है , कही पैसा फंस सकता है।

तुला: पारिवारिक तनाव और वाद विवाद के कारण आप परेशान  रहेंगे। मानसिक तथा शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सामाजिक अपमान भी सहना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आप खुश हो जाइये क्योकि ये ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। जिसे मन ही मन चाहते हैं, वो आपसे बात कर सकता है।

धनु: कार्यों में असफलता प्राप्त हो सकती है। आँखों में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है, तनाव और गुस्से से बचें।

मकर: डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है। परिवार से तथा मित्रों से बात चीत करें तथा फरेबी मित्रों की पहचान करना सीखें नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। शत्रु हावी रहेंगे, यात्रा उचित नहीं है।

कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। आपको किसी प्रकार का कष्ट उठाना पड़ सकता है। मान और प्रतिष्ठा का ख्याल रखें। धन हानि होने के संकेत हैं।

मीन: आपके लिए यह ग्रहण अच्छे संकेत दे रहा है। आपको लोगो के बीच सम्मान प्राप्त होगा तथा पदोन्नति के भी अवसर बनेंगे। जीवन में प्रेम का अनुभव बढ़ेगा।

क्या हैं ग्रहण से बचने के उपाय :-

  • आने वाले 1 सप्ताह तक रोज सूर्योदय से पूर्व स्नान करें और स्वच्छ कपडे ही पहने।
  • ग्रहण के दिन पहने हुए कपड़ों को दान में दे दें इस से आपकी समस्या भी  घर से चली जायगी।
  • पूजा घर में बिना स्नान प्रवेश न करें, सारा घर गंगा जल छिड़ककर शुद्ध करें।
  • पूजा कर के पुरे घर में धुप बत्ती  का प्रकाश करें।