Article

करोड़पति बनना है तो शुक्रवार को करें ये उपाय मां लक्ष्मी भर देगी आपके भंडार

कौन नहीं चाहता कि उसके घर से दरिद्रता सदा दूर रहे और उन पर धन वर्षा होती रहे? मनुष्य लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दिन रात पूजा पाठ करता है, किन्तु फिर भी लक्ष्मी जी प्रसन्न नहीं होती, इसका कारण है स्वार्थ। आप निःस्वार्थ भाव से पूजा पाठ करें तो लक्ष्मी जी अवश्य प्रसन्न होंगी। इसके अलावा मनुष्य कई बार पूजा पाठ की सही विधि नहीं जानता इसलिए भी माता प्रसन्न नहीं होती। किन्तु इन सब से अलग आप कुछ उपायों को कर के माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं। यहां आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बतायंगे जिस से आप माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं।  तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ साधारण किन्तु सटीक उपाय करने से माँ लक्ष्मी अपने भक्तों से अत्यधिक प्रसन्न हो जाती हैं। 

लक्ष्मी माँ को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय:-

यह भी पढ़े -:    धनतेरस पर खरीददारी करने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें!

 

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

1.) ज्योतिषी के अनुसार शुक्रवार माता लक्ष्मी का प्रिय दिन है, अतः इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। भगवान विष्णु के अभिषेक से माता अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

2.) शुक्रवार के ही दिन सांय काल में घर के ईशान कोण में गाय के शुद्ध घी से दीपक जलाएं। माता लक्ष्मी का प्रिय रंग लाल है, इसलिए इस दिए में साधारण रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का प्रयोग करें। दिए में थोड़ा केसर भी डालें।

3.) शुक्रवार को आप भोजन करने से पूर्व तीन कुंवारी कन्याओं को घर पर आमंत्रित करके खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इस से माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। 

4.) शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का नाम लेकर आप यदि दान दें तो उसका अत्यंत महत्व होता है, इसलिए जितना संभव हो उतना दान करें। दान देने के लिए आप श्वेत रंग की वस्तु अथवा खाद्य पदार्थ चुने।

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करे

5.) शुक्रवार को प्रातःकाल श्रीयंत्र का गौ माता के दुग्ध से अभिषेक करें और इस फिर से शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके बाद अभिषेक किया हुआ जल व दुग्ध का मिश्रण सम्पूर्ण घर पर छिड़क दें। अब इस श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ अपनी तिजोरी में रख दें।

6.) यदि आपके आस पास गाय हो तो शुक्रवार के दिन उसकी सेवा करें, यदि श्यामा गाय हो तो अधिक अच्छा माना गया है।  

 

संबंधित लेख :​