Article

वसंत पंचमी क्यों शुभ है? यह 7 बातें जरूर पढ़ें

वसंत पंचमी विद्या, ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना, उपासना और पूजा का पर्व है। इस दिन को क्यों खास माना जाता है आइए जानते हैं 7 बातें....

क्यों खास है वसंत पंचमी

यह भी पढ़े -: आएगी दरिद्रता अगर भूलकर भी किये गुरुवार के दिन ये काम!

 

वसंत पंचमी के दिन को बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के आरंभ के लिए शुभ मानते हैं।

इस दिन बच्चे की जिह्वा पर शहद से ॐ बनाना चाहिए इससे बच्चा ज्ञानवान होता है व शिक्षा जल्दी ग्रहण करने लगता है।

बच्चों को उच्चारण सिखाने के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है।

6 माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्न का पहला निवाला भी इसी दिन खिलाया जाता है। अन्नप्राशन के लिए यह दिन अत्यंत शुभ है।

चूंकि बसंत ऋतु प्रेम की मानी जाती है और कामदेव अपने बाण इस ऋतु में चलाते हैं इस लिहाज से अपने परिवार के विस्तार के लिए भी यह ऋतु बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

बसंत पंचमी को परिणय सूत्र में बंधने के लिए भी बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है व बहुत से युगल इस दिन अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करते हैं।

 

संबंधित लेख :​