दिनेश जी का व्यक्तित्व किसी परिचय का मोहताज नहीं है उनका सरल जीवन सभी युवा के लिए प्रेणा का स्रोत है। आज (2 फरवरी ) को उनका जन्मदिन है। चलिए जानते है उनके जीवन से जुडी कुछ महत्वपूर्ण कड़िया।
जीवन परिचय |
वास्तविक नाम | दिनेश लाल यादव |
उपनाम | निरहुआ |
व्यवसाय | अभिनेता, गायक और टीवी एंकर |
राजनीति करियर |
पार्टी/दल | भारतीय जनता पार्टी (2019 से वर्तमान) |
राजनीतिक यात्रा | • 27 मार्च 2019 को वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। • उन्होंने भाजपा के टिकट पर आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से हार गए। • 2022 के लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को 8,679 मतों से हराया। |
व्यक्तिगत जीवन |
जन्मतिथि | 2 फरवरी 1979 |
आयु (2023 के अनुसार) | 44 वर्ष |
जन्मस्थान | टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
राशि | कुंभ |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
स्कूल/विद्यालय | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | मलिकपुरा महाविद्यालय |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक (वाणिज्य) |
डेब्यू | भोजपुरी फिल्म - निरहुआ रिक्शावाला (2008) |
दिनेश लाल यादव (जन्म 2 फरवरी 1979) जिनको निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, एक भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तोता हैं।दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।
दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। श्री दिनेश लाल यादव जी आजमगढ़ से उपचुनाव में जीत हासिल करके वहां से सांसद बने दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चूका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। भोजपुरी 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' से निरहुआ को अपार प्रसिद्धि मिली। दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। और वहाँ से उन्होंने 2022 के उपचुनावो मे जीत हासिल कि हैं, और वो वहां के सांसद हैं।
विवादों में :
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर बहुत पहले से गन्दी फिल्म इंडस्ट्री का तमगा लगा हुआ है। एक बार एक पत्रकार को फोन पर गाली देने और जान से मार देने की धमकी देने व अपशब्द बोलने के मामले में दिनेश लाल यादव निरहुआ विवादों में फस चुके है, निरहुआ को कानूनी प्रकियाओं का भी सामना करना पड़ा था।
फिल्में :
निरहुआ रिक्शावाला
निरहुआ हिंदुस्तानी
पटना से पाकिस्तान
निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
काशी अमरनाथ
निरहुआ चलल लंदन
शेर-ए-हिन्दुस्तान
बॉर्डर
निरहुआ हिन्दुस्तानी 3
निरहुआ चलल ससुराल
निरहुआ चलल ससुराल 2
बिंदेशिया
सात सहेलियां
कैसे कही तोहरा से प्यार हो गईल
दिनेश लाल यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी :
1. दिनेश भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता हैं।
2. निरहुआ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के एक लोकप्रिय अभिनेता और गायक हैं।
3. उनके पास एक साल में 5 भोजपुरी हिट्स देने का रिकॉर्ड है जैसे पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला 2, जिगरवाला, राजाबाबू और गुलामी।
4. 2012 में, उन्हें बिग बॉस सीज़न 6 के लिए चुना गया था, लेकिन 9 सप्ताह के बाद इसे से हटा दिया गया था।
5. दिनेश को उनकी पहली भोजपुरी फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी” के लिए BIFA 2015 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
6. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी जाने के बाद उनका जीवन बदल गया, परिणामस्वरूप उन्होंने अभिनय में बड़ी सफलता हासिल की।
7. वर्ष 2012 में, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भोजपुरी फिल्म “गंगा देवी” में अभिनय किया।