सपने जो आपको बनाये धनवान
लेकिन ये बातें बिल्कुल सच हैं, आज हर आंखों का सपना हैं धन तो दोस्तों सपनो की दुनिया से जुड़े कुछ राज मैं आपको बताऊंगी, जिन्हें देखने से आप धनवान हो जायेंगें।
1. यदि अगर आप सपने में चीटियां देखते हैं तो, यह आपके लिए धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है।
2. अगर आप सपने में अपने कानों में बाली धारण किए हुए देखते हैं तो यह अपना अपार धन प्राप्ति का संकेत है, जो आने वाले समय में आपको होने वाली हैं।
3. अगर आप सपने में स्वर्ण यानी सोना देखते है, तो यह धन प्राप्ति का संकेत हैं।
4. सफेद कमल, लाल कमल, केतकी, मालती, नागकेसर, चमेली, चांदनी, ओर गुलमोहर के फूल सपने में देखने वाला भविष्य में अपार धन संपत्ति का स्वामी बनता हैं।
5. जल अर्थात पानी का धन दौलत से बहुत करीब का रिश्ता माना गया है। दोनों ही समान गुण के होते हैं। दोनो का नेचर है बहना। यदि कद्र न की जाए, सहेज कर न रखा जाए तो दोनों बह जाते है। इसलिए सपने में वर्षा होती दिखे। व्यक्ति स्वयं कुएँ से पानी भरे तो जल्दी धन लाभ की संभावना है।
6. सपने में खुद के हाथों में फल टपके, फल वाले वृक्षों का दर्शन करें, आंवला, अनार, सेब, नारियल, सुपारी एंव काजू आदि को देखें तो धन आने की प्रबल संभावना है।
7. सपने में सफेद कपड़े देखना, सफेद कपड़े धारण करना सफेद फूलों की माला देखना, सफेद बर्फ से ढंका पर्वत देखना, सफेद समुद्र मंदिर का शिखर, सफेद ध्वजा, शंख, सफेद धोड़ा, सफेद शेर के बच्चे और चंद्र आदि को देखना जल्द ही धन प्राप्ति की संभावना है।
8. पशुओं का सपने में देखना भी विशेष रूप से धन आने का संकेत माना गया है। मस्त हाथी, गाय, घोड़ा, बैल, बिच्छू, बड़ी मछली, सफेद सर्प, बंदर, कछुआ, कस्तूरी हिरन आदि देखना भी धन प्राप्ति का संकेत हैं।
9. सपने में व्यक्ति अनाज के ढेर पर स्वयं को चढ़ता देखे और उसी समय उसकी नींद खुल जाए तो धन लाभ, निश्चित समझे। उसी तरह चावल, मूंग, जौ, सरसों आदि भी धन प्राप्ति का संकेत देते हैं।
10. क्लश या घड़े को पानी से भरा देखना या पानी के बड़े बड़े बर्तन देखना भी धन प्राप्ति का संकेत है।
11. सपने में पितृ अथवा अपने पूर्वजों के दर्शन करना धन प्राप्ति का संकेत है।
12. सपने में खुद को पानी में तैरता देखना भी पैसा आने की सूचना है। सपने में नदी अथवा समुद्र- दर्शन भी अकस्मात धन प्राप्ति का संकेत है।